उत्तराखंडधार्मिकपर्यटन
Trending

खाटू श्याम के लिए परिवहन निगम की बस शुरू

प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना

मुख्यमंत्री  पुष्कर सिंह धामी ने टनकपुर स्थित खाटू श्याम मंदिर में पूजा-अर्चना कर प्रदेशवासियों के सुख-समृद्धि की कामना की। इसके पश्चात् मुख्यमंत्री श्री धामी एवं कैबिनेट मंत्री श्रीमती रेखा आर्य द्वारा हरी झंडी दिखाकर खाटू श्याम के लिए परिवहन निगम की बस को रवाना किया गया। मुख्यमंत्री ने कहा कि सीधे टनकपुर से खाटू श्याम बस सेवा शुरू होने से टनकपुर, बनबसा एवं खटीमा की जनता लाभान्वित होगी। इस अवसर पर अध्यक्ष नगर पालिका टनकपुर विपिन कुमार, भाजपा जिलाध्यक्ष, पूर्व अध्यक्ष नगर पालिका हर्षवर्धन सिंह रावत सहित अनेक जनप्रतिनिधि, गणमान्य नागरिक एवं अधिकारी आदि उपस्थित रहे।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button