उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़
Trending

कैबिनेट के फैसले

दंगों और अशांति मामलों में सार्वजानिक सम्पत्ति के नुकसान की क्षतिपूर्ति वसूली

 

देहरादून 4 मार्च 2024: मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में सचिवालय में कैबिनेट बैठक हुई। बैठक में कैबिनेट मंत्री प्रेमचंद अग्रवाल, सुबोध उनियाल, गणेश जोशी, रेखा आर्य, सौरभ बहुगुणा मौजूद रहे। इस बैठक में उत्तराखंड लोक एवं निजी संपत्ति क्षति वसूली कानून बनाने के प्रस्ताव को कैबिनेट की मंजूरी मिली है। अब प्रदेश में सरकारी संपत्तियों के नुकसान करने वालों के खिलाफ कानून के तहत कड़ी से कड़ी कार्यवाही की जाएगी। इसके अलावा कैबिनेट बैठक में
कई महत्वपूर्ण विषयों कैबिनेट की मुहर लगी है।

कैबिनेट के फैसले

वित्त विभाग के अधीनस्थ लेखा संवर्ग के कर्मियों के अधिकार वित विभाग के अधीन ही होंगे

समाज कल्याण विभाग के अंतर्गत अनुसूचित जाति दशमोत्तर की नवीन योजना की गाइड लाइन को मंजूरी

दंगों और अशांति मामलों में सार्वजानिक सम्पत्ति के नुकसान की क्षतिपूर्ति वसूली नुकसान पहुंचाने वालों से की जाएगी।इसके लिए ट्रिब्यूनल का गठन किया जाएगा, कोर्ट की तरह ही कार्रवाई होगी, इसको कैबिनेट ने मंजूरी दी है ,अब राज्यपाल के पास मंजूरी के लिए भेजा जाएगा

एनआईटी सुमाड़ी को निशुल्क जमीन देने को मंजूरी

उत्तराखंड आवास नीति संशोधन को मंजूरी।पीएम आवास योजना के तहत अब लाभर्थियों को डेढ़ लाख रुपए सरकार के द्वारा दिया जाएगा।गरीब लाभर्थियों को राहत देने के लिए हुआ ये फैसला।लाटरी के माध्यम से चयन होगा, अब 9 चरणों में पैसा बिल्डर को दिया जाएगा

अशासकीय विद्यालयों में भर्ती पर लगी रोक को हटाने के लिए बनाई गई समिति ही उच्च और माध्यमिक शिक्षा में भर्ती मामलों को देखेंगी।

फैमिली कोर्ट में चाइल्ड और जनरल कॉउंसलर के एक-एक पद 4 फैमिली कोर्ट में बढ़ेंगे।

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button