उत्तराखंड
Trending

कैबिनेट के फैसले, शराब होगी सस्ती

 

उत्तराखंड कैबिनेट की महत्वपूर्ण बैठक में तीन महत्वपूर्ण फैसले मंजूर किए गए। मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी की अध्यक्षता में आयोजित कैबिनेट बैठक में कैबिनेट मंत्री सतपाल महाराज प्रेमचंद अग्रवाल गणेश जोशी रेखा आर्य सुबोध उनियाल सौरव बहुगुणा धन सिंह रावत मौजूद रहे। उत्तराखंड के मुख्य सचिव सुखबीर सिंह संधू ने कैबिनेट की ब्रीफिंग करते हुए बताया कि तीन महत्वपूर्ण प्रस्ताव पर कैबिनेट की मुहर लगी है।

—- कैबिनेट फैसले

1 आबकारी नीति 2023-24 को मंजूरी दी गई गई, उत्तराखंड में शराब होगी सस्ती, प्रति बोतल 3 रुपए सेस लिया जायेगा।

2 एकल आवास के लिए सेल्फ सर्टिफिकेशन के आधार पर नक्शा मंजूर किया जाएगा।

3 कोसी, दाबका, गोला और नंधौर में वाहन स्वामियों के लिए फिटनेस के नियम में शिथिलता दी गई है।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button