https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडचारधामचारधामदेश-विदेशधार्मिकपर्यटनफीचर्ड न्यूज़
Trending

केदारनाथ:हेली में तकनीकी खराबी आने के कारण आपात स्थिति में लैंडिंग

रुद्रप्रयाग 24 मई, 2024

*पायलट की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होने से टला*

*हेली में तकनीकी खराबी आने के कारण आपात स्थिति में लैंडिंग कराना पड़ा *

*हेली में सवार सभी श्रद्धालु सुरक्षित*

आज प्रातः लगभग 7 बजे क्रिस्टल एविएशन कंपनी के हेली ने शेरसी से श्रद्धालुओं को केदारनाथ दर्शन करने के लिए उड़ान भरी तथा हेली में तकनीकी खराबी आने के कारण पायलट की सूझबूझ से हेली को केदारनाथ हेलीपैड से कुछ दूरी पहले ही आपात स्थिति में लैंडिंग कराई गई जिसमें सवार सभी यात्री सुरक्षित हैं।
इस संबंध में जिलाधिकारी सौरभ गहरवार ने जानकारी देते हुए कहा कि जिला आपदा प्रबंधन अधिकारी द्वारा दी गई सूचना के अनुसार क्रिस्टल एविएशन कंपनी का हेली जो तीर्थ यात्रियों को लेकर शेरसी से केदारनाथ के लिए उड़ान भरी जिसमें तकनीकी खराबी आने के कारण हेली को आपदा स्थिति में केदारनाथ हेलीपैड से पहले ही लैंडिंग कराई गई जिसमें पायलट की सूझबूझ के कारण बड़ा हादसा होने से टला।

Also read

बड़ी संख्या में देश-विदेश के श्रद्धालुओं का आना, उत्तराखंड वासियों के लिए गौरव की बात:अजेंद्र अजय

पायलट ने अपना धैर्य नहीं खोया एवं सूझबूझ का परिचय देते हुए आपात स्थिति में हेली की लैंडिंग की गई जिसमें सभी तीर्थ यात्री सुरक्षित हैं तथा सभी यात्रियों को बाबा केदारनाथ दर्शनों के लिए भेजा गया है। उन्होंने यह भी अवगत कराया है कि हेली में आई तकनीकी खराबी की जांच कराई जा रही है।

Also watch

 

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button