उत्तराखंड में बेरोजगार युवाओं के मुद्दे पर सियासत जारी है। कांग्रेस का कहना है कि का यह प्रदर्शन लंबे समय तक जारी रहेगा यह 6 महीने भी चल सकता है साल भर और सत्ता परिवर्तन तक भी जारी रह सकता है। कांग्रेस ने युवाओं पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में आंदोलन को जारी रखने का निर्णय लिया है। इसी कड़ी में आज पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत और उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी के नेतृत्व में पुलिस मुख्यालय का घेराव किया गया. प्रदर्शन के दौरान कांग्रेसियों ने धामी सरकार और पुलिस प्रशासन के खिलाफ जमकर नारेबाजी की.. वहीं पुलिस प्रशासन की ओर से प्रदर्शनकारियों को बेरिकेडिंग की मदद से पहले ही रोक लिया गया. पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत, प्रदेश अध्यक्ष करन माहरा, उपनेता प्रतिपक्ष भुवन कापड़ी समेत तमाम कांग्रेसी नेताओं को पुलिस ने हिरासत में ले लिया….इस दौरान पुलिस और प्रदर्शनकारियों की तीखी नोंक झोंक भी हुई कांग्रेस नेताओं का आरोप है कि कानून व्यवस्था को बनाए रखने के बजाय उत्तराखंड पुलिस कानून व्यवस्था को बिगाड़ रही है। बेरोजगार युवाओं पर गंभीर धाराओं में मुकदमें लगाए जा रहे हैं जिसका कांग्रेस विरोध करती रहेगी। वरिष्ठ कांग्रेस नेता और पूर्व मुख्यमंत्री हरीश रावत का कहना है कि यह धरना लंबे समय तक जारी रहेगा यह धरना सत्ता परिवर्तन तक भी जारी रह सकता है पर कांग्रेस पार्टी यह बिल्कुल नहीं चाहती कि उनके धरना प्रदर्शन से जनता या पुलिस को कोई समस्या हो।
न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।