https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

दंतेवाड़ा में मोतियाबिंद ऑपरेशन में लापरवाही पर बड़ी कारवाई नेत्र सर्जन सहित तीन तत्काल प्रभाव से निलंबित

रायपुर

सरकार द्वारा जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा में मोतियाबिंद सर्जरी के दौरान लापरवाही बरतने वाले एक डॉक्टर सहित नेत्र सहायक अधिकारी और स्टाफ नर्स को तत्काल प्रभाव से निलंबित कर दिया गया है।

नेत्र सर्जरी के दौरान मोतियाबिंद सर्जरी के निर्धारित प्रोटोकॉल का समुचित पालन नहीं किए जाने के कारण राज्य सरकार ने कठोर कदम उठाते हुए प्रथम दृष्टया दोषी पाए जाने पर डॉ गीता नेताम नेत्र सर्जन जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा को निलंबित कर दिया है। इसके साथ ही कार्य के प्रति लापरवाही बरतने पर नेत्र सहायक अधिकारी सुदीप्ति टोप्पो और स्टाफ नर्स ममता वैदे को भी निलंबित किया गया है।

उल्लेखनीय है कि 22 अक्टूबर को जिला चिकित्सालय दंतेवाड़ा में मोतियाबिंद सर्जरी के दौरान मरीजों के आंखों में संक्रमण की घटना घटित होने पर जांच कराई गई, जिसमें इन तीनों को प्रथम दृष्टया दोषी पाया गया। निलंबन अवधि में डॉक्टर गीता नेताम और नेत्र सहायक अधिकारी और स्टाफ नर्स का मुख्यालय मुख्य चिकित्सा एवं स्वास्थ्य अधिकारी जिला दंतेवाड़ा निर्धारित किया गया है। निलंबित अधिकारियों को जीवन निर्वाह भत्ते की पात्रता होगी।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button