उत्तराखंड

Uttarakhand News: मध्य क्षेत्रीय परिषद की बैठक में सीमा सुरक्षा, महिला अपराध और विकास से जुड़े मुद्दों पर हुई व्यापक चर्चा…

वाराणसी. केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह की अध्यक्षता में हुई मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक खत्म हो चुकी है. इस मीटिंग में चार राज्यों के मुख्यमंत्री शामिल हुए. बैठक में सामाजिक विकास, परिवहन सीमा विवाद, कानून व्यवस्था, पर्यावरण और अल्पसंख्यकों से जुड़े मुद्दों पर चर्चा हुई.

यूपी ने की बैठक की मेजबानी

बता दें कि मध्य क्षेत्रीय परिषद की 25वीं बैठक में उत्तर प्रदेश के मुख्‍यमंत्री योगी आदित्‍यनाथ, छत्तीसगढ़ के मुख्‍यमंत्री विष्णुदेव साय, मध्य प्रदेश के मुख्‍यमंत्री मोहन यादव और उत्तराखंड के मुख्‍यमंत्री पुष्कर सिंह धामी समेत वरिष्‍ठ अधिकारी शामिल हुए.

इस मुद्दों पर हुई चर्चा

बैठक में बांग्लादेशी घुसपैठियों, रोहिंग्या मुस्लिमों के अलावा भारत-नेपाल के सीमावर्ती इलाकों में घुसपैठ, पॉक्सो, महिला अपराध समेत अन्य सुरक्षा से संबंधित मामलों को लेकर चर्चा हुई. इसके अलावा हिमालय से जुड़ी नदियों को जोड़ने, पर्यावरण, खनन, कृषि, धार्मिक पर्यटन जैसे अहम मुद्दों पर भी चर्चा हुई.

लंच के बाद गृहमंत्री और सभी सीएम एयरपोर्ट के लिए रवाना

बैठक के बाद सभी ने लंच किया. इसके बाद गृहमंत्री और सभी चारों मुख्यमंत्री एयरपोर्ट के लिए रवाना हो गए. गौरतलब है कि इससे पहले हुई बैठक में उत्तराखंड ने इस बैठक ने मेजबानी की थी और बैठक ऑनलाइन वीडियो काफ्रेंसिंग के माध्यम से हुई थी. तब छत्तीसगढ़ में कांग्रेस की सरकार थी. बैठक में वहां के सीएम की जगह राज्य के गृहमंत्री शामिल हुए थे.

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button