Uncategorized
Trending

उत्तराखण्ड मिलेट्स भोज

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने मुख्यमंत्री आवास स्थित मुख्य सेवक सदन में कृषि विभाग द्वारा अंतरराष्ट्रीय मिलेट्स वर्ष 2023 पर आयोजित “उत्तराखण्ड मिलेट्स भोज” में प्रतिभाग किया। उन्होंने मिलेट्स उत्पादों से भरपूर पारंपरिक व्यंजनों के स्टाल्स का निरीक्षण भी किया।मुख्यमंत्री ने प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी का आभार प्रकट करते हुए कहा कि भारत सरकार द्वारा उत्तराखण्ड के मोटे अनाज (मण्डुआ) के प्रोक्योरमेंट की अनुमति दी गई है। मण्डुवा का न्यूनतम समर्थन मूल्य ₹3,578 प्रति कुन्तल निर्धारित है।
इस अवसर पर राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, कृषि मंत्री श्री गणेश जोशी, विधायक राजपुर श्री खजान दास पूर्व विधायक श्री मुकेश कोहली, सचिव कृषि श्री वी.वी.आर.सी. पुरुषोत्तम, अपर सचिव कृषि श्री रणवीर सिंह चौहान आदि मौजूद रहे।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button