उत्तराखंड
Trending

उत्तराखण्ड के लिये 18602 अतिरिक्त आवास

प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण

मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने केंद्र सरकार द्वारा प्रधानमंत्री आवास योजना-ग्रामीण में उत्तराखण्ड राज्य के लिये 18602 अतिरिक्त आवास की स्वीकृति मिलने पर प्रधानमंत्री श्री नरेंद्र मोदी और केंद्रीय ग्रामीण विकास मंत्री श्री गिरिराज सिंह का आभार व्यक्त किया है। मुख्यमंत्री ने कहा कि प्रधानमंत्री जी के मार्गदर्शन में उत्तराखण्ड में विकास के अभूतपूर्व काम हो रहे हैं। राज्य सरकार की पूरी कोशिश है कि विकास योजनाओं की धरातल पर क्रियान्विती सुनिश्चित हो। हमारी सरकार का प्रयास अंतिम छोर पर खड़े व्यक्ति तक विकास का लाभ पहुँचाना है।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button