https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

छत्तीसगढ़ में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना

रायपुर

 छत्तीसगढ़ में आज मौसम शुष्क रहने की संभावना है. आगामी दिनों में प्रदेश में पारा चढ़ेगा. अधिकांश क्षेत्रों में दिन और रात के तापमान में बढ़ोतरी देखी गई है. वहीं अधिकतर इलाकों में बारिश की कोई संभावना नहीं है. मंगलवार को प्रदेश में अधिकतम तापमान दुर्ग में 34.8 डिग्री रिकॉर्ड किया गया. मौसम विभाग के अनुसार दो मार्च तक मौसम शुष्क रहने की संभावना है.

मौसम विभाग ने बताया कि प्रदेश के मध्य और उत्तर भाग में 1 मार्च तक न्यूनतम और अधिकतम तापमान में करीब 3 डिग्री वृद्धि होने की संभावना है. बस्तर संभाग के जिलों में अधिकतम और न्यूनतम तापमान में 2 मार्च तक 3 डिग्री के आसपास वृद्धि होने की संभावना है. वहीं दो मार्च से उत्तर छत्तीसगढ़ में हल्के बादल रह सकते हैं. तब तक मौसम शुष्क रहने की सम्भावना है.

प्रदेश में मंगलवार को सबसे गर्म दुर्ग रहा, यहां अधिकतम तापमान 34.8 डिग्री दर्ज किया गया. वहीं अंबिकापुर सबसे ठंडा रहा, यहां न्यूनतम तापमान 11.1 डिग्री रहा.

राजधानी में आज का मौसम
राजधानी रायपुर में आज मौसम मुख्यतः साफ़ रहने की संभावना जताई गई है. मौसम विभाग के मुताबिक अधिकतम तापमान 34 डिग्री और न्यूनतम तापमान 20 डिग्री के आसपास रहने की संभावना है.

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button