https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंडराजनीति
Trending

उत्तराखंड में खिला कमल,मुख्यमंत्री धामी ने जताया जनता का आभार

 

गठबंधन को मिले बहुमत से भाजपा मे जश्न, सीएम और अध्यक्ष ने जताया आभार

मुख्यमंत्री धामी के ऐतिहासिक कार्यों ने जीत को बनाया शानदार : भट्ट

देहरादून 4 जून 2024। लोकसभा चुनावों में एनडीए गठबंधन को मिले शानदार बहुमत का जश्न मुख्यमंत्री एवं प्रदेश अध्यक्ष के नेतृत्व कार्यकर्ताओं ने प्रदेशभर में धूम धाम से मनाया।

इस दौरान सीएम धामी ने पीएम मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए आशीर्वाद देने के लिए जनता का आभार व्यक्त किया है । वहीं प्रदेश अध्यक्ष ने देवभूमि से लगातार पांचों सीटों पर लगी हैट्रिक को राज्य में धामी के नेतृत्व में हुए विकास पर मतदाताओं की मुहर बताया। साथ ही कहा कि राज्य का देवभूमि स्वरूप बनाए रखने वाले धामी सरकार के निर्णय ने भी देश में जीत को शानदार बनाने का काम किया।

बलबीर रोड स्थित प्रदेश कार्यालय में हुए मुख्य समारोह के दौरान हजारों कार्यकर्ताओं ने जमकर जीत का जश्न मनाया। सीएम श्री पुष्कर धामी एवं प्रदेश अध्यक्ष श्री महेंद्र भट्ट की मौजूदगी उन्होंने आतिशबाजी एवं नारेबाजी के साथ ढोल की थाप पर जमकर नृत्य किया।

इस मौके पर कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी ने जीत को ऐतिहासिक बताया। उन्होंने कहा कि देश की जनता ने एनडीए को पूर्ण बहुमत देकर रिकॉर्ड तीसरी बार सरकार बनाने का जनादेश दिया है। राज्य की जनता ने इससे पहले उत्तराखंड में बार बार सरकार बदलने का मिथक तोड़ा था और अब तीसरी बार सभी सीटों पर पार्टी को बड़ी जीत दिलाई है। यह नतीजे साबित करते हैं कि समाज के प्रत्येक वर्ग ने आगे आकर मोदी को तीसरी बार पीएम बनाने के लिए अपना अमूल्य मत दिया है । विगत 10 सालों में मोदी जी के नेतृत्व में देश ने चौमुखी विकास किया और दुनिया में डंका बजाया है । साथ ही महिलाओं, युवाओं, किसानों समेत समाज के सभी वर्गों के लिए किए अभूतपूर्व कामों का आशीर्वाद भाजपा को मिला हैं।

Also read

400 पार करेगा एनडीए,मोदी जी तीसरी बार प्रधानमंत्री बनेगे: डा.नरेश बंसल

 

धामी ने कहा, पीएम मोदी के मन में देवभूमि रहती है और यहां के लोगों के मन में मोदी जी बसते हैं । राज्य के लिए मोदी जी के योगदान का जिक्र करते हुए कहा, पिछले 10 सालों में 2 लाख करोड़ से अधिक की केंद्रीय योजनाओं ने राज्य में आमूल चूल परिवर्तन किया है।
उन्होंने ऐतिहासिक विकास कार्य का आशीर्वाद हमे मिला है। चारों धाम, मानसखंड , राज्य के बाहर और अंदर सड़कों का जाल बिछने या रिकॉर्ड संख्या में श्रद्धालु और पर्यटक आने के परिणाम है कि प्रदेश की जनता ने जनादेश दिया है। पीएम द्वारा तीसरी सदी का दशक का उत्तराखंड का दशक बनाने के लक्ष्य को पूरा करने के लिए भी मत दिया है ।

सीएम ने विपक्ष पर कटाक्ष किया कि इस बार ईवीएम को लेकर हल्ला मचाने वाले कहां हैं। लिहाजा अब आगे चुनाव एवम संवैधानिक प्रक्रियाओं को बदनाम करने वाली राजनीति बंद होनी चाहिए ।

प्रदेश अध्यक्ष भट्ट ने लगातार पांचों सीट जीतकर हैट्रिक लगाने के लिए देवतुल्य पार्टी कार्यकर्ताओं एवं राज्य की महान जनता का आभार व्यक्त किया। साथ ही कहा कि देश में पहले से ही मोदी जी को पुनः प्रधानमंत्री बनाने का माहौल था। देवभूमि में विकास के सभी आयाम पर हुए शानदार कामों के प्रति अपने प्रेम को जनमानस ने नतीजों में तब्दील किया है । उन्होंने उत्तराखंड का देवभूमि वाले स्वरूप को बनाए रखने वाले मुख्यमंत्री धामी के अभूतपूर्व एवं निर्णायक कदमों की प्रशंसा की। जिसके चलते देश भर में राज्य का नाम हुआ है और जीत के शानदार बनने में भी इसका योगदान रहा।

उन्होंने इस मौके पर सभी कार्यकर्ताओं का आह्वाहन किया कि आने वाले दिनों में नगर निकाय पंचायत के चुनाव है । इससे पूर्व चंपावत एवं बागेश्वर विधानसभा उपचुनाव, हरिद्वार त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव, रुद्रप्रयाग पंचायत उपाध्यक्ष चुनावों में भी एकतरफा जीत हासिल हुई हैं । लिहाजा हमे जीत के अपने इस शत प्रतिशत रिकॉर्ड को आगे भी कायम रखना है ।
इस मौके पर नवनिर्वाचित टिहरी सांसद महारानी माला राज्य लक्ष्मी शाह, राज्यसभा सांसद श्री नरेश बंसल, कैबिनेट मंत्री श्री प्रेम चंद अग्रवाल, श्री गणेश जोशी, विधायक श्री खजान दास, श्रीमती सविता कपूर, प्रदेश महामंत्री संगठन अजय कुमार, प्रदेश महामंत्री श्री आदित्य कोठारी, प्रदेश कोषाध्यक्ष श्री पुनीत मित्तल, प्रदेश कार्यालय सचिव श्री कौस्तुभानंद जोशी, प्रदेश मीडिया प्रभारी श्री मनवीर सिंह चौहान, श्रीमती दीप्ति रावत, श्रीमती मधु भट्ट समेत बड़ी संख्या में पार्टी पदाधिकारी एवं वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे ।

Also watch

 

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button