उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़शिक्षासामाजिक
Trending

उत्तराखंड के 10 साहित्यकारों को उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान

सम्मान स्वरूप एक लाख की धनराशि भी प्रदान की गई

 

उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से आयोजित साहित्य सम्मान समारोह में कुल 10 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया

देहरादून 21 फरवरी 2024:राजधानी देहरादून में उत्तराखंड के साहित्यकारों को उत्तराखंड साहित्य गौरव सम्मान से सम्मानित किया गया।अंतर्राष्ट्रीय मातृभाषा दिवस के अवसर पर देहरादून के आईआरडीटी सभागार में आयोजित कार्यक्रम में मुख्यमंत्री पुष्कर सिंह धामी और कैबिनेट मंत्री सुबोध उनियाल शामिल हुए। उत्तराखंड भाषा संस्थान की ओर से आयोजित साहित्य सम्मान समारोह में कुल 10 साहित्यकारों को सम्मानित किया गया। 10 साहित्यकारों को कई श्रेणियों में साहित्य गौरव सम्मान दिया गया। कार्यक्रम के दौरान प्रो. लक्ष्मण सिंह बिष्ट ‘बटरोही’ को सुमित्रानंदन पंत पुरस्कार, देवकीनंदन भट्ट को गुमनामी पंत पुरस्कार, गिरीश सुंद्रियाल को भजन सिंह पुरस्कार से सम्मानित किया गया। डॉ. सुरेश ममगाईं को गोविंद चातक पुरस्कार, प्रेम कुमार साहिल को अध्यापक पूर्ण सिंह पुरस्कार, के.ए. खान ‘नदीम बरनी’ को प्रो. उन्वआन चिश्ती पुरस्कार से सम्मानित किया गया। प्रो. शैलेय को महादेवी वर्मा पुरस्कार, डॉ. सुशील उपाध्याय को शैलेश मटियानी पुरस्कार, डॉ. ललित मोहन पंत को डा. पीताम्बर दत्त बड़थ्वाल पुरस्कार और गणेश खुगशाल ‘गणी’ को भैरव दत्त पुरस्कार से सम्मानित किया गया। इस मौके पर भाषा मंत्री सुबोध उनियाल, खजान दास, भाषा संस्थान के सचिव विनोद रतूड़ी, निदेशक स्वाति एस भदौरिया, सामाजिक कार्यकर्ता कवींद्र इष्टवाल समेत बड़ी संख्या में लोग मौजूद रहे।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button