उत्तराखंडसामाजिक
Trending

उत्तराखंड के परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने प्रदेश की पहली महिला टैक्सी ड्राइवर रेखा पांडे से फोन पर बात कर उनको बधाई दी

रेखा रानीखेत से हल्द्वानी डेली सर्विस टैक्सी चलाती है

उत्तराखंड के परिवहन मंत्री चंदन राम दास ने उत्तराखंड की पहली महिला टैक्सी ड्राइवर रेखा पांडे से फोन पर बात कर उनको बधाई दी और शुभकामनाएं प्रेषित की मंत्री चंदन राम दास ने रेखा पांडे से फोन पर बात कर उनको महिलाओं के लिए प्रेरणा बनने के लिए बधाई दी आपको बताते चलें की रेखा जनपद बागेश्वर के गरुड़ क्षेत्र के भेटा की रहने वाली हैं जिनका ससुराल रानीखेत के ताड़ीखेत में है रेखा लोहनी पाण्डे टेक्सी ड्राइवर का काम पिछले 2 महीने से कर रही है।
रेखा पाण्डे का कहना है कि पति की तबियत खराब हो जाने के कारण वह गाड़ी चला रहीं है।गाड़ी उनकी अपनी है और गाड़ी की बुकिंग आदि में भी वह जातीं है।
रेखा रानीखेत से हल्द्वानी डेली सर्विस टैक्सी चलाती है।
स्वरोजगार की ओर महिलाओं के बढ़ते कदम के लिए रेखा अपने आप में मिसाल है।मंत्री जी ने फ़ोन पर रेखा पांड़े का हाल चाल जाना व आवश्यकता पड़ने पर परिवहन विभाग की ओर से मदद करने का भरोसा भी दिया।

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button