उत्तराखंडफीचर्ड न्यूज़
Trending

उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को होगा मतदान

 

उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा

देहरादून 16 मार्च 2024:लोकसभा चुनाव के लिए केंद्रीय चुनाव आयोग ने तारीखों का ऐलान कर दिया है। इसके तहत उत्तराखंड की पांचो लोकसभा सीटों पर पहले चरण में 19 अप्रैल को मतदान होगा।

उत्तराखंड के मुख्य निर्वाचन अधिकारी बीवीआरसी पुरुषोत्तम और एडीजी लॉ एंड आर्डर एपी अंशुमान ने चुनाव को लेकर मीडिया को जानकारी दी। पहले चरण के लिए 20 मार्च से नामांकन पत्रों की बिक्री की प्रक्रिया शुरू होगी। 27 मार्च है नामांकन की आखिरी तारीख है और 28 मार्च को नामांकन पत्रों की जांच होगी। 30 मार्च को नाम वापसी की अंतिम तारीख है।

 

लोकसभा चुनाव को लेकर भारत निर्वाचन आयोग ने चुनाव की तारीखों का किया एलान

उत्तराखंड में पहले चरण में 19 अप्रैल को पांचों सीटों पर मतदान होगा

4 जून को मतगणना होगी

2019 में भी उत्तराखंड में पहले चरण में ही 11 अप्रैल को वोटिंग हुई थी

चुनाव के लिए निर्वाचन आयोग की सभी तैयारी पूरी

राज्य में कुल मतदाताओं की 83,71,207 संख्या है

नामांकन से एक दिन पहले तक मतदाता दर्ज करा सकते हैं अपना नाम

निर्वाचन आयोग की ओर से मतदान प्रतिशत 70 प्रतिशत से अधिक करने का रखा गया है लक्ष्य

राज्य में कुल 11 हजार 729 बनाए गए हैं मतदान केंद्र

2019 में 61 प्रतिशत रहा था मतदान प्रतिशत

प्रदेश में 11729 पोलिंग बूथ हैं

30 पोलिंग बूथ ऐसे जहां के लिए 3 दिन पहले होंगी पोलिंग पार्टियां रवाना

1410 संवेदनशील पोलिंग बूथ चिन्हित हुए हैं

सुरक्षा के लिहाज से नोडल ऑफिसर हुए नियुक्त

40 से 42 हजार पुलिस फोर्स,
115 कंपनी अर्ध सैनिक बलों की तैनात होगी

राज्य से बाहर 5 पुलिस फोर्स की कंपनियां अन्य राज्यों में जाएंगी

सीमावर्ती 93 चैक प्वाइंट, सुरक्षा कड़ी रहेगी, सीसीटीवी लगा दिए गए हैं

लाइसेंसी अस्त्र को जमा करने की कार्यवाही कल से शुरू होगी

समन्वय के लिए रणनीति तैयार है

लगभग 47 हजार लाइसेंसी अस्त्र पूरे प्रदेश में हैं

इस बार चुनाव में धन बल को रोकने और अवैध शराब पर लगाम लगाने की चुनौती होगी

मौके पर ही पकड़ी गई शराब और मनी तत्काल जब्त होगी वहीं पर एंट्री होगी

मंगलौर विधानसभा के उप चुनाव का मामला हाईकोर्ट में लंबित है

मामला कोर्ट में होने चलते इस सीट पर अभी उप चुनाव नहीं होगा

दूसरे राज्य से 15 हजार होमगार्ड की डिमांड राज्य ने भेजी है

2019 में 29 ऐसी जगह चिन्हित हुई थी जहां पर चुनाव का बहिष्कार हुआ था

2022 में ऐसी कोई जगह नहीं थी जहां बहिष्कार हुआ हो

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *

Back to top button