https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

 ई-रिक्शा चालक का दूसरे ऑटो चालक पर जानलेवा हमला, आरोपी गिरफ्तार 

रायपुर। राजधानी रायपुर के घड़ी चौक में सोमवार को दिनदहाड़े एक नशे में धुत ई-रिक्शा ऑटो चालक ने दूसरे ऑटो चालक पर कैंची से हमला कर दिया। इस हमले में ऑटो चालक गंभीर रूप से घायल हो गया और खून से लतपथ अवस्था में पाया गया। घटना से क्षेत्र में हड़कंप मच गया। घटना के तुरंत बाद मौके पर मौजूद अन्य ऑटो चालकों ने आरोपी को पकड़ लिया और उसे पुलिस के हवाले कर दिया। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और मामले की आगे की जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, हमलावर ई-रिक्शा चालक नशे की हालत में था, और उसकी पहचान की जा रही है। यह घटना इलाके में सुरक्षा को लेकर सवाल उठाती है और पुलिस इस मामले को गंभीरता से लेकर जांच कर रही है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button