https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
देश-विदेश

 इंग्लिश सिंगर लियम पेन की होटल के तीसरी मंजिल से गिरने से हुई मौत 

ब्यूनस आयर्स। ब्रिटिश पॉपबैंड ‘वन डायरेक्शन’ के एक्स मेंबर और इंग्लिश सिंगर लियम पेन का निधन हो गया। 31 साल के लियम अर्जेंटीना की राजधानी ब्यूनस आयर्स के एक होटल की बालकनी से गिरे। लियम अपने एक्स बैंडमेट नायल होरन के एक म्यूजिक प्रोग्राम में भाग लेने के लिए अर्जेंटीना पहुंचे थे। दोनों ने हाल ही में साथ में स्टेज पर परफॉर्म किया था। मामले पर अर्जेंटीना पुलिस ने कहा है कि म्यूजिशियन की मौत होटल की तीसरी मंजिल से गिरने से हुई है।वहीं घटना के वक्त होटल में मौजूद रहे लोगों को कहना है कि लियम होटल की लॉबी में कुछ अजीब सा बिहेव कर रहे थे। ऐसी संभावना है कि वे नशे में है। 

वहीं फैंस का दावा हैं कि सिंगर का मर्डर हुआ, उनकी मौत के बाद लियम का एक वीडियो वायरल है जो उनकी मौत से एक घंटे पहले का है। इसे लियम ने अपने स्नैपचैट पर पोस्ट किया था। इसमें उनके रूम में एक टिक-टॉकर भी नजर आ रही हैं। सोशल मीडिया पर कुछ तस्वीरें भी वायरल हैं जिन्हें उस कमरे का बताया जा रहा है जिसमें लियम ठहरे थे। वहां पर काफी सामान टूटी-फूटी हालत में मिला है। कई यूजर्स दावा कर रहे हैं कि सिंगर का मर्डर हुआ है।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button