https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड

Uttarakhand News- राजकीय क्रांति दिवस : CM धामी ने वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को दी श्रद्धांजलि…

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के पौड़ी गढ़वाल में ‘राजकीय क्रांति दिवस’ मेला का आयोजन किया गया। जिसमें प्रदेश के मुखिया पुष्कर सिंह धामी भी शामिल हुए।सीएम धामी ने महान स्वतंत्रता सेनानी वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को भावांजलि श्रद्धांजलि अर्पित की।

आम जनता को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि यह मेला वीर चंद्र सिंह गढ़वाली के राष्ट्र के लिए किए गए महान योगदान को स्मरण करने के साथ-साथ हमारी महान परंपराओं और सांस्कृतिक विरासत को संजोने का एक सशक्त माध्यम है।

स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई :-

सीएम धामी ने कहा कि वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने वीरता और नैतिकता का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए निहत्थे लोगों पर गोली चलाने से मना कर दिया था। वीर चंद्र सिंह गढ़वाली को 14 वर्षों तक जेल में रहना पड़ा।

वीर चंद्र सिंह गढ़वाली ने जेल से बाहर आने के बाद स्वतंत्रता आंदोलन में अहम भूमिका निभाई। महात्मा गांधी ने कहा था कि यदि मुझे वीर चंद्र सिंह गढ़वाली पहले मिल गए होते तो देश को आजाद करने में ज्यादा समय न लगता।

शहीदों के परिजनों के लिए योजनाएं संचालित :-

सीएम धामी ने आगे कहा कि देवभूमि वीरभूमि है। पूर्ववर्ती सरकारों के कार्यकाल में हमारे स्वतंत्रता संग्राम सैनानियों को वह सम्मान नहीं मिला, जिसके वह हकदार थे। आज प्रधानमंत्री के नेतृत्व में स्वतंत्रता संग्राम की गौरवशाली गाथा का स्मरण कराने के लिए कई स्मारकों का निर्माण कराया जा रहा है।

एक ओर हम स्वतंत्रता संग्राम सेनानियों की स्मृति में विभिन्न सड़कों, स्कूलों का नामकरण कर रहे हैं। वहीं मां भारती की सेवा में अपना सर्वस्व न्योछावर करने वाले अमर शहीदों के परिजनों के लिए भी कई योजनाएं संचालित कर रहे हैं।

Advertisement
     

Related Articles

Back to top button