https://www.facebook.com/UttarakhandDIPR
उत्तराखंड
Trending

अन्तोदय और पीएचएच कार्ड धारकों को चीनी व नमक पर 50 प्रतिशत की सब्सिडी

 

 

आगामी कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा 2 किलो चीनी और एक किलो नमक दिए जाने का प्रस्ताव

 

अन्तोदय और पीएचएच कार्ड धारकों को चीनी व नमक पर दी जाएगी 50 प्रतिशत की सब्सिडी

 

प्रत्येक जिले में मुफ्त रिफिल सिलेंडर नही कराने वाले परिवारों का किया जाए परीक्षण-रेखा आर्या

 

आज प्रदेश की खाद्य,नागरिक आपूर्ति एवं उपभोक्ता मामले की मंत्री रेखा आर्या ने विधानसभा, देहरादून स्थित कार्यालय कक्ष में खाद्य विभाग के अधिकारियों के साथ महत्वपूर्ण विषयों के संबंध में बैठक की। बैठक में अन्तोदय और पीएचएच कार्ड धारकों को प्रतिमाह प्रति कार्ड 50 प्रतिशत सब्सिडी के साथ 2 किलो चीनी और 1 किलो नमक दिए जाने, राशन डीलरों को प्रतिकार्ड एक प्रतिशत का लाभांश दिए जाने व मुफ्त तीन रिफिल सिलेंडर विषय पर चर्चा हुई।खाद्य मंत्री ने कहा कि पूर्व के बजट में हम लोगों ने कुछ चीजों का प्रावधान किया था जिसमें नमक व चीनी शामिल थी तो आखिरकार उसको लेकर विभाग ने क्या तैयारी करी है और प्रस्ताव कहां तक पहुंचा है इस बारे में समीक्षा बैठक की गई है।

खाद्य मंत्री रेखा आर्या ने कहा कि विभाग को नमक और चीनी का प्रस्ताव बनाने के निर्देश दिए गए हैं जिसे की जल्द ही कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा।इसके तहत अन्तोदय और पीएचएच राशनकार्ड धारकों को प्रतिमाह 2 किलो चीनी और एक किलो नमक 50 प्रतिशत सब्सिडी पर दी जाएगी।

साथ ही साथ आज की बैठक में प्रतिकार्ड प्रति राशन डीलर को प्रति किलो ₹1 का लाभांश दिए जाने का प्रस्ताव बनाने निर्देश दिए गए हैं जिसे भी जल्द कैबिनेट बैठक में लाया जाएगा।खाद्य मंत्री ने कहा कि आने वाले समय में हमारे राज्य के गरीब तबके के लोग निश्चित रूप से 50% की सब्सिडी का लाभ प्राप्त करेंगे जिससे उन्हें बड़ी राहत मिलेगी।

वही साल में अन्तोदय परिवारों को दिए जाने वाले मुफ्त तीन गैस रिफिल सिलेंडर पर मीडिया से बात करते हुए उन्होंने कहा कि इसकी प्रगति जारी है। प्रचार- प्रसार से गैस रिफिल का क्रम बढ़ रहा है। वर्तमान में अन्तोदय के 1 लाख 76 हजार परिवार इससे जुड़े हुए हैं जिसमें से 1लाख 36 हजार परिवार गैस रिफिल करा रहे हैं।साथ ही उन्होंने कहा कि विभाग को इस बात का परीक्षण कराने के निर्देश दिए गए हैं कि प्रति जनपद ऐसे कितने परिवार हैं जो लोग गैस रिफिल नही करा रहे हैं और किन कारणों से गैस की रिफलिंग नही करा रहे हैं।

इस अवसर पर सचिव खाद्य श्री बृजेश कुमार संत जी,उपायुक्त श्री पीएस पांगती जी सहित विभागीय अधिकारीगण उपस्थित रहे।

 

 

 

also read
अवैध धार्मिक स्थलों को लेकर राज्य सरकार का स्टैंड बेहतर:गौतम

 

 

Advertisement
     

NewsGrid Desk

न्यूज़ ग्रिड उत्तराखंड का एक प्रतिष्ठित व लोकप्रिय न्यूज़ पोर्टल है, हम महत्वपूर्ण खबरों के साथ साथ सरकार की योजनाओं को भी जन-जन तक पहुंचाने का कार्य करते हैं।

Related Articles

Back to top button